international volunteer day 2020|आज के दिन पूरी दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस मनाया जा रहा है। ये अवसर स्वयंसेवक के प्रयासों का समर्थन करने के लिए, सरकारों को प्रोत्साहित करने और साथ ही स्वयंसेवक के योगदान को मान्यता देने के रूप में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर लोग उन लोगों को तहे दिल से शुक्रिया करते हैं जो खुद से उपरोक्त सुविधाएं प्रदान करते हैं। यह अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षण संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1985 में लागू किया गया था जिसके बाद से ये हमारी संस्कृति का एक अहम हिस्सा बन गया है। हर साल स्वयंसेवक दिवस को बढ़ावा देने के लिए एक अभियान का निर्देशन संयुक्त राष्ट्रीय के स्वयंसेवक द्वारा किया जाता है।
स्वयंसेवक दिवस की मान्यता

कोरोना संक्रमण महामारी के बीच स्वयंसेवको की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी उनकी भूमिका इस महामारी में स्वीकार की है। स्वयंसेवकने इस पूरी महामारी के बीच अपनी अहम भूमिका निभाई है। इस महामारी में पीड़ितों के लिए हर वो प्रयास किए जो वो कर सकते थे। जिस हालत में लोग घर से बाहर तक नहीं जा सकते ऐसे में स्वयंसेवको ने एक अहम भूमिका निभाई है। और सिर्फ इस महामारी में ही नहीं बल्कि हर बड़े से बड़े संकट में उन्होंने लोगों की मदद की है।
संयुक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक ने भी किया ट्वीट
संयुक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक ने ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा ‘टुगेदर वी कैन’ ऐंथम पेश किया जिसका मतलब था कि हम सब मिलकर कर सकते है। इस ट्वीट के जरिये उन्होंने स्वयंसेवकों कि भूमिका को सरहाना दी। संयुक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक ने कहा कि आप हमेशा से लोगों को प्रेरणा देते है और आगे भी देंगे। स्वयंसेवको के लिए जितना कहे उतने शब्द कम है। लोगों के लिए कोरोना की महामारी में सुविधाएं उपलब्ध करना और साथ ही हर वो संभव प्रयास करना जिससे पीड़ितों की मदद करने के लिए स्वयंसेवको का पूरी दुनिया आभार व्यक्त करता है।
आगे पढ़ें-
- घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ये एक चीज़, इतना आएगा पैसा की संभाल नहीं पाओगे
- दवाइयों से 100 गुना ज्यादा असरदार है सोंठ का लड्डू, डायबिटीज़, जुकाम, चेस्ट पेन को करे जड़ से गायब
- मात्र 7 दिनों में दूर होगा जोड़ों का दर्द, रोज़ाना इस तरह से करें नीलगिरी तेल का इस्तेमाल
- 7 दिनों में घटाएं 7 किलो वज़न, मात्र एक उपाय, जो है मोटापे का दुश्मन
- पूजा के समय आती है नींद, बुरे विचार और छींक, तो भगवान देते हैं ये 2 बड़े संकेत