अक्सर आपने अपने घर के बड़े या बुजुर्ग लोगों को कहते सुना होगा कि झाड़ू को पैर नहीं लगाना चाहिए। लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? दरअसल हिंदू शास्त्रों में झाड़ू को माता लक्ष्मी का ही एक स्वरूप माना जाता है। पौराणिक शास्त्रों की मानें तो जिस घर में झाड़ू का अपमान किया जाता है, वहां हमेशा धन का अभाव रहता है क्योंकि झाड़ों में धन की देवी माता लक्ष्मी का वास होता है। धार्मिक विद्वानों की माने तो झाड़ू पर पैर लगाने से माता लक्ष्मी का अनादर होता है। झाड़ू से हम घर की सफाई करते हैं और कचरा बाहर फेंकते हैं। ये कचरे को दरिद्रता का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि जिस घर में साफ सफाई रहती है, वहां पर धन, संपत्ति और सुख-शांति बनी रहती है।
ऐसे घर में हमेशा माता लक्ष्मी का वास होता है और धन का कभी अभाव नहीं होता। लेकिन इसके उलट यदि जिस घर में गंदगी रहती है वहां दरिद्रता का वास होता है और माता लक्ष्मी ऐसे घरों में कभी नहीं ठहरती। इसके अलावा गंदगी में रहने वाले लोगों को कई तरह की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। झाड़ू घर से दारिद्रता को भगाता है और वातावरण को सकारात्मक रखता है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन घर में रखे झाड़ू से वास्तु दोष भी दूर होते हैं।
घर में झाड़ू रखने के नियम
1. कभी भी घर में टूटे हुए झाड़ू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए यदि झाड़ू टूट गया है और घर में बिखर रहा है तो उसे हटा दे या अच्छी तरीके से रस्सी से बांध ले घर में ज्यादा दिनों तक टूटी हुई झाड़ू रखने से नकारात्मक उर्जा आती है
2. झाड़ू को फेंकते समय हमेशा ध्यान रहे कि झाड़ू को केवल अमावस्या और शनिवार के दिन ही बाहर फेंका जा सकता है। इसके अलावा कभी भी शुक्रवार के दिन झाड़ू को घर से बाहर ना फेंके। ऐसा करने से माता लक्ष्मी भी आपके घर से चली जाएंगी।
3. यदि घर का कोई सदस्य यात्रा पर जाए या नौकरी कारोबार के लिए घर से कहीं बाहर जाए, तो उसके जाने के तुरंत बाद कभी भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से उस व्यक्ति के मार्ग में समस्याएं आने लगती हैं।
4. अगर घर में कोई व्यक्ति झाड़ू लगा रहा है, तो कभी भी झाड़ू को लांघ कर इधर-उधर नहीं जाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
5. कभी भी अपने बेड के नीचे झाड़ू ना रखें। ऐसा करने से पति पत्नी के रिश्ते में दरार आती है। घर में तनाव और कलह का माहौल बना बना रहता है।
6. झाड़ू को कभी भी खाने पीने की चीजों या अनाज के पास ना रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों को हानि पहुंचती है।
7. झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह पर रखें जहां पर आसानी से लोगों की नजर जाए और उस पर किसी का पैर ना लगे । नहीं तो आपके घर में धन का का अभाव होगा और माता लक्ष्मी आप से रुष्ट हो जाएंगी।
8. कभी भी झाड़ू हो खड़े कर कर नहीं रखना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है। कहते हैं घर में खड़ी झाड़ू रखने से परिवार में समस्या आने लगती है। परिवार के सदस्यों में लड़ाई झगड़े होते हैं, इसीलिए हमेशा झाड़ू को भूमि के समांतर ही रखना चाहिए। इसे घर में सुख शांति बनी रहती है।
इन सबके अलावा माता लक्ष्मी का आशीर्वाद और विशेष कृपा पाने के लिए घर के पास किसी भी मंदिर में शुक्रवार के दिन तीन झाड़ूओं का दान करें। पौराणिक काल में भी मंदिरों में झाड़ू को दान करने का विधान है। ऐसा करने से घर में सुख शांति बनी रहती है और माता लक्ष्मी का वास हमेशा रहता है। घर में झाड़ू रखने के इन नियमों का पालन करें और सुख समृद्धि हमेशा आपके जीवन में रहेगी।