ये तो हम जानते ही हैं कि पूरी दुनिया अजीबो-गरीब चीजों से भरी हुई है, जिसके बारे में हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं, इस दुनिया में कई ऐसी जगह है जो रहस्यों से भरी हुई हैं तो वहीं कुछ ऐसी भी जगह है जो इतनी डरावनी है कि लोग वहां जाने से भी कतराते हैं, औऱ इन्ही जगहों में से एक है ‘इलाहा दा क्यूइमादा’, ये जगह एक आइलैंड है जिसे ‘नाग आइलैंड’ और ‘सांपों का घर’ के नाम से मशहूर है। जानकारी के अनुसार नागों का ये जगह आइलैंड ब्राजील में है, यहां कि एक बात जो सबसे ज्यादा अजीब है वो ये है कि यहां इंसानों के जाने पर पाबंदी लगी हुई है।
आइलैंड में है नागों का घर

दरअसल ये नाग आइलैंड बहुत ज्यादा डरावना है, यहां अलग अलग तरह के नागों ने अपना घर बना रखा है। जहां एक से बढ़कर एक विशैले नाग और सांप रहते हैं। ये सांप एक बार किसी को डस लें उस व्यक्ति की मृत्यु वहीं हो जाती है। इस आइलैंड पर इंसानों के जाने पर बैन लगाने के पीछे का कारण यहां पर रहने वाले सांप का होना ही है। क्योंकि इस अनोखे आइलैंड पर दुनिया से सबसे खतरनाक और जहरीले सांप पाए जाते हैं, इतना ही नहीं इस आइलैंड पर दुनिया में सबसे अधिक सांपों की संख्या है।
सदियों से ये मान्यता चली आ रही है कि इस आइलैंड़ पर जाने वाला कोई भी व्यक्ति वापस नहीं आ पाता है। यही वजह है यहां पर चेतावनी जारी करते हुए इस आइलैंड पर इंसानों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस आइलैंड पर रहने वाले कई सांप इतने जहरीले हैं कि डसते ही मौत हो जाती है, इनका जहर इतना खतरनाक होता है कि इसके प्रभाव में आने वाले व्यक्ति के शरीर का रंग काला पड़ जाता है। अगर हम यहां रहने वाले सांपो को जादुई कहें तो कोई हैरानी की बात नहीं होगी।
रामायण युग से हुआ है सांपों का कब्ज़ा
बता दें कि रामायण युग से ही इस आइलैंड पर काफी जहरीले सांप रहते हैं लेकिन अब इन सांपों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है, इस आइलैंड के आसपास कोई भी आम इंसान भटक भी नहीं सकता है ये नाग पहले ही इंसानों की आहट को भाप लेते हैं। इतना ही नहीं यहां सांप हवा में उड़ते पक्षियों को भी अपना शिकार बना सकते हैं।
आगे पढ़ें-
- हफ्ते में 1 बार खाएं उड़द की दाल मांस-मछली से भी ज्यादा मिलेगी ताकत
- खुशखबरी: इन राज्यों ने लिया दोबारा स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला
- शनिवार को करें तेल का उपाय, चुटकी बजाते ही बदलेगी किस्मत
- अब अनचाहे तिल और मस्से होंगे जड़ से गायब, अपनाएं ये 6 मैजिकल उपाय
- लाखों की दवाइयों से नहीं दिखा फायदा, केवल 1 तेजपत्ता ने कर दिखाया कमाल