शनिवार को करें तेल का उपाय, चुटकी बजाते ही बदलेगी किस्मत

god

शनिवार को तांत्रिक ग्रंथों में कुछ खास उपाय या टोना- टोटका करने के लिए सबसे ज्यादा मान्यता दी जाती है, क्योंकि कहा जाता है कि शनिवार को जो भी काम किए जाते हैं उसका असर काफी प्रभावशाली और स्थाई होता है, और इतना ही नहीं इसका लाभ भी लंबे समय तक मिलता रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोई भी उपाय करने के लिए शनिवार को इतना खास क्यों माना गया है।

1.कुंडली दोष से छुटकारा

अगर आपको कुंडली दोष है, या बनता हुआ काम बिगड़ जाता है, तो इसके लिए पीपल के पेड़ में सरसों के तेल का उपाय बहुत कारगर साबित होगा। जिसकी कुंडली में शनि पैठे हैं और उसे तकलीफ दे रहे हैं तो शनिवार के दिन सूर्यास्त के समय आसपास के किसी ऐसे मंदिर में जाएं जहां पीपल का पेड़ हो, और पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं, इस दिए में तिल डालना भी ज़रूरी माना जाता है। और आपको  ये ध्यान रखना है कि दीपक जलाकर वापस आते समय पीछे मुड़कर नहीं देखना है। वरना इसका कोई फल नहीं मिलेगा, उल्टा शनिदेव और नाराज हो जाते हैं।

2.गरीबी होगी दूर

अगर घर में लंबे समय से आर्थिक समस्या चल रही है, पैसों की तंगी के कारण खाना पीना भी मुश्किल हो गया है, गरीबी के कारण पड़ोंसी खराब नजर से देखते हैं, तो इस स्थिति में भी आप शनिवार के दिन सुबह सुर्योदय से पिपल के पेड़ में जल चढाएं, इस जल में एक सिक्का, चावल और गुड़ डालकर हर शनिवार को पिपिल को जल दें। इसके अलावा शाम को उसी पेड़ के नीचे तिल के तेल में दिया जलाएं। अगर आप शनिवार के दिन काला कपड़ा पहनते हैं तो इससे आपको ज्यादा लाभ मिलेंगे।

इस उपाय से घर में पैसे की आवक शुरु हो जाएगी। इतना ही नहीं इससे आने वाली सभी बाधाएं और परेशानियां भी दूर होंगी। इन सबके अलावा भी एक उपाय और है जो आप शनिवार के दिन कर सकते हैं वो है सुंदरकांड का पाठ। घर में सुंदरकांड का पाठ करने से या घर के अन्य सदस्यों को ये पाठ सुनाने से आधी तकलीफें अपने आप ही दूर हो जाती हैं, इसके इलावा घर में सुख शांति भी बनी रहती है।

3.घर में होगी बरकत

god

रामचरित मानस का पाठ करना भी घर की बरकत के लिए काफी उत्तम माना जाता है। इसलिए इस दिन शाम 8 बजे के बाद घर में देसी घी का दीपक जलाकर मंदिर में बजरंग बली के सामने बैठकर रामचरित मानस या सुंदरकांड का पाठ करें। इसके अलावा हनुमानजी को फूल-माला और प्रसाद चढ़ाएं। ध्यान रहे ये पाठ शनिवार को पूरे परिवार के साथ बैठकर करना है। इससे सभी ग्रहों का बुरा असर खत्म होता है, और काम में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती है।

4.आपके अनुसार चलेंगी ग्रहों की चाल

शनिवार को तेल दान करना भी काफी अहम माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन किसी गरीब इंसान को तेल दान करना चाहिए। अगर आपकी लाइफ में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है सब आपकी सोच और प्लान से उलटा चल रहा है तो इस स्थिति में आप हर शनिवार को किसी जरूरतमंद इंसान को तेल और एक सिक्का दान करें, इससे ग्रहों के गलत दोष खत्म हो जाता है।

5.तेल चढ़ाने से होंगे सभी कष्ट दूर

इस दिन शनिदेव की मुर्ती पर तेल चढ़ाना भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। कहा जाता है कि शनिदेव को तेल बहुत पसंद है इसलिए उनके ऊपर तेल चढ़ाने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

आपको बता दें कि इस दिन का खास महत्व है, ज्योतिषी भी भूमि खरीदने, सोना, चांदी खरीदने, किसी नए बिजनेस को स्टार्ट करने के लिए भी शनिवार का ही दिन बताते हैं। क्योंकि यही वो दिन है जो व्यक्ति की लाइफ बदल सकता है।

इस दिन शनिदेव की आराधना करने का सबसे अच्छा दिन माना जाता है। इस दिन शनि देव की पूजा करने से शनि देव की विशेष कृपा मिलती है। इसके अलावा व्यक्ति को शनि की कुदृष्टि से बचने के लिए शनिवार का व्रत करते हुए शनि देवता की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। वैसे तो शनिवार का व्रत कभी भी शुरू किया जा सकता है, लेकिन श्रावण मास में शनिवार का व्रत शुरू करने का खास महत्व माना गया है।

आगे पढ़ें-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here