काफी लम्बे वक़्त बाद सपना चौधरी अपना एक नया सांग लेकर आई हैं। इस सांग में सपना अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। गाने में उन्होंने मशहूर अभिनेता सनी देओल का भी जिक्र किया है। हाल ही में सपना चौधरी का लेटेस्ट सांग रिलीज़ हुआ है। हरयाणा की शान सपना चौधरी का लेटेस्ट सांग नलका रिलीज़ हुआ है। जिसमें वो बहुत ही आकर्षक नजर आ रही हैं। इस गाने को यूट्यूब पर ड़ालते ही काफी लोगों ने इसे पसंद किया है। गाने को यूट्यूब पर अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं।
सपना चौधरी का नया गाना रिलीज़
इस हरयाणवी सांग को रुचिका जांगिड़ और वीनू गौर ने गाया है। और अगर एक्टिंग की बात करें तो मोहित जांगड़ा इसमें बेहतरीन अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस सांग को आमीन बड़ौदी ने लिखा है। अगर बात की जाये म्यूजिक की तो ये जीआर म्यूजिक का है। इस गाने को सोनोटेक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। अब तक गाने पर 2 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस गाने की लोगों ने जमकर तारीफ़ की है।

सपना चौधरी की वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। कुछ वीडियोज तो ऐसी भी हैं जिसमें मिलियनस में भी व्यूज गए हैं। और कई लोगों ने इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर भी किया है।
बहु बनी सपना चौधरी
इस गाने में सपना चौधरी ने बहु की भूमिका निभाई है। गाने में उनके पति उनसे पानी लाने के लिए कहते हैं। लेकिन वो अपना काम अपनी सास पर टाल देती हैं। जब उनका कोई बहाना नहीं चलता तो सपना चौधरी कहती हैं, ‘लेगा नलका पाड़ सन्नी देओल, मैं पानी लायूं कितते पिया।’ इसके साथ ही इस गाने की शुरुआत होती है। इस गाने में बहुत कम समय में काफी लाइक्स देखने को मिले हैं।
आगे पढ़ें-
- हफ्ते में 1 बार खाएं उड़द की दाल मांस-मछली से भी ज्यादा मिलेगी ताकत
- खुशखबरी: इन राज्यों ने लिया दोबारा स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला
- शनिवार को करें तेल का उपाय, चुटकी बजाते ही बदलेगी किस्मत
- अब अनचाहे तिल और मस्से होंगे जड़ से गायब, अपनाएं ये 6 मैजिकल उपाय
- लाखों की दवाइयों से नहीं दिखा फायदा, केवल 1 तेजपत्ता ने कर दिखाया कमाल