वैसे तो श्री कृष्ण के अनेकों मंत्र हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ खास और अचूक मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका जाप करने से कृष्ण मुरारी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर देंगे…
देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी करोड़ों- अरबों कृष्णभक्त हैं, जो उनके बताए गए उपदेशों पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाते हैं। पुराणों की माने तो भगवान श्री कृष्ण श्री हरि विष्णु के आठवें अवतार थे। जिनके जन्म से लेकर मरण तक का जीवन किसी उपदेश से कम नहीं है। श्री कृष्ण अपने अवतार के दौरान जितने भी कार्य के वैसे भी हमें कोई ना कोई सीख देते हैं। महाभारत में दिए गए कृष्ण द्वारा उपदेश आज तक पूरी मानव जाति के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।
दुनिया भर में उन्हें वासुदेव, देवकी नंदन, बाल गोपाल, कान्हा, लड्डू गोपाल और भी कई नामों से जाना जाता है। उनकी लीला अपरंपार मानी जाती है। श्री कृष्ण अपने भक्तों को केभी कष्ट में नहीं देख सकते। इसीलिए उनकी एक पुकार पर ही दौड़े चले आते हैं और अपने भक्तों के सभी दुख और पीड़ा हर लेते हैं। आज की इस वीडियो में हम आपको कुछ खास मंत्रों के बारे में बताएंगे। जिनका जाप जन्माष्टमी के दिन करने से श्री कृष्ण जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की मनोकामना तुरंत ही पूरी कर देते हैं।
जन्माष्टमी पर करें इन मंत्रों का जाप
शास्त्रों में बताए गए मंत्रों के जाप द्वारा हम अपने इष्ट या प्रिय भगवान को अति शीघ्र प्रसन्न कर सकते हैं, इसीलिए शास्त्रों में कुछ खास मंत्रों का वर्णन भी किया गया है। वैसे तो श्री कृष्ण के अनेकों मंत्र हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ खास और अचूक मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका जाप करने से कृष्ण मुरारी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर देंगे। यह खास मंत्र ना केवल आपकी आर्थिक समस्याओं को दूर करेंगे, बल्कि आपके जीवन में आने वाली किसी भी बाधा को दूर करने में सक्षम है। इसीलिए इस जन्माष्टमी आप भी इन मंत्रों का जाप करें और
भगवान श्री कृष्ण की विशेष कृपा पाएं।