कई लोगों के शरीर के कुछ भाग पर तिल या मस्से होते हैं, कुछ लोगों के गर्दन, हाथ, पीठ व शरीर के दूसरे हिस्से पर होने वाले मस्से औऱ तिल उनकी सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं, तो कई बार यही मस्से कुछ लोगों की सुंदरता पर दाग जैसे दिखाई देते हैं। तो आज हम आपको मस्सों से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू टिप्स देंगे।
1.गुलाब जल
तिल और मस्सों के इलाज के लिए गुलाब जल बहुत फायदेमंद है, इसके लिए गुलाब जल को कुछ देर के लिए धूप में रख दें, और जब गुलाब जल हल्का गर्म हो जाए तो रुई कि मदद से मस्से वाली जगह पर लगाएं। इससे स्किन के पोर्स में जमी हुई चिकनाई बाहर निकलती है और स्किन साफ रहता है। और ये उन व्यक्तियों के लिए रामबाण इलाज है। जिनके चेहरे पर बार बार मस्से निकलते हैं, ये उपाय लगातार 2 से 3 हफ्तों तक करने से मस्से अपने आप गायब होने लगेंगे।
2. अगरबत्ती
जली हुई अगरबत्ती भी मस्सों के इलाज के लिए काफी फायदेमंद है। इस उपाय के लिए अगरबत्ती को जलाकर उसके जले हुए भाग को धीरे से मस्से पर लगाकर तुरंत हटा दें। यानि आपको जली हुई अगरबत्ती से मस्सों को जलाना है। लेकिन इस उपाय में आपको ये ध्यान रखना है कि अगरबत्ती सिर्फ मस्से पर ही लगे स्किन का कोई और हिस्सा इससे ना जले। ये उपाय मस्से को हटाने का सबसे चर्चित उपाय है इससे मस्से कुछ ही दिनों में गायब हो जाएंगे।
3. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा और अरंडी के तेल में भी तिल और मस्सों को जड़ से खत्म करने की शक्ति होती है। इनके इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में तिल औऱ मस्से गायब हो जाएंगे। इसके लिए आपको बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा और अरंडी का तेल लेना है औऱ इन्हे मिलाकर रात को मस्सों पर लगाना है। इसके बाद सुबह उठते ही मस्सों को अच्छे से धोना है। रोज़ाना ऐसा करने से आपको जल्द ही मस्सों से छुटकारा मिल जएगा। अगर आपके आस अरंडी का तेल नहीं है या आप इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो इसकी जगह आप कपूर के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अलसी के बीज भी मस्सों के इलाज के लिए फायदेमंद हैं। इसके लिए अलसी को पीस लें। उसके बाद इसमें अलसी का तेल और शहद मिलाएं। इस मिश्रण को रोज़ाना मस्से पर लगाएं, 4 से 5 दिनों तक ऐसा करने से आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिलता है।
4. प्याज़
आप प्याज से भी तिल औऱ मस्सों को गायब कर सकते हैं। सबसे पहले प्याज के रस को एक कटोरी में निकाल लें और रूई की मदद से इसे मस्सो और तिल पर लगाएं। प्याज के रस मस्से और तिल को निकालने में काफी फायदेमंद हैं। प्याज के रस को मस्सों पर लगाने के बाद ठंडे पानी से त्वचा को साफ कर लें। रोज़ाना दिन में 2 बार इस उपाय को करने से कुछ ही दिनों में अनचाहे तिल और मस्से झड़ जाएंगे। और अगर झड़ने के बाद मस्सों के दाग रह जाते हैं तो भी घबराने की कोई बात नहीं है रोज़ाना रात में इस दाग पर नारियल या जौतून का तेल लगाकर सोएं। सुबह उठते ही धो लें, ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।
5. पान के पत्ते
किसी भी तरह के तिल और मस्से को दूर करने के लिए सबसे बेहतर उपाय पान के पत्ते का होता है। जो काफी असरदार साबित होता है। ये तिल और मस्सों को जड़ से खत्म कर देता है और साथ ही त्वचा को किसी भी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचने देता है। इस उपाय के लिए आप पान का पत्ता और थोड़ा सा चुना लें, उसके बाद पान के पत्ते की नोक पर थोड़ा सा चुना लगाएं और इसे जहां पर मस्सा या तिल हो उसके ऊपर लगाएं और इसे थोड़ी देर सूखने दें। 2 से 3 दिन लगातार ये उपाय करने से खुद ही मस्से झड़ने लगेंगे।
आगे पढ़ें-
- घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ये एक चीज़, इतना आएगा पैसा की संभाल नहीं पाओगे
- दवाइयों से 100 गुना ज्यादा असरदार है सोंठ का लड्डू, डायबिटीज़, जुकाम, चेस्ट पेन को करे जड़ से गायब
- मात्र 7 दिनों में दूर होगा जोड़ों का दर्द, रोज़ाना इस तरह से करें नीलगिरी तेल का इस्तेमाल
- 7 दिनों में घटाएं 7 किलो वज़न, मात्र एक उपाय, जो है मोटापे का दुश्मन
- पूजा के समय आती है नींद, बुरे विचार और छींक, तो भगवान देते हैं ये 2 बड़े संकेत