नारियल अनगिनत गुणों वाला एक फल है। जिसे हम कच्चे या सूखे रूप में इस्तेमाल करते हैं। नारियल के दोनों ही रूप हमारे स्वास्थ्य, बालों और स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। आज हम आपको सूखा नारियल को खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे जिसके कारण हमें कई तरह की घातक बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
आम बोलचाल में सूखे नारियल को गरी कहा जाता है। गरी को खाने के बहुत से फायदे होते हैं। इससे पाचन क्रिया ठीक रहती है और पेट में होने वाली गर्मी की समस्या से भी राहत मिलती है। सूखे नारियल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें सेलेनियम, मैग्नीशियम, कॉपर और डाइटरी फाइबर के गुण मौजूद होते हैं। इसके साथ ही यह हमारे शरीर में होने वाले सभी तरह के पोषक तत्वों की भरपाई करता है और हमारे शरीर को घातक बीमारियों की चपेट में आने से बचाता है। तो चलिए जानते हैं ऐसी 8 गंभीर बीमारियों के बारे में, जो सूखे नारियल का सेवन करने से जड़ से खत्म हो जाती हैं।
दिल की बीमारी
सूखा नारियल हमारे शरीर के सबसे नाजुक हिस्से यानी दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है । इसमें पाया जाने वाला डाइटरी फाइबर हमारे दिल को हेल्दी बनाने में मदद करता है। जहां पुरुषों के शरीर में 38 ग्राम डाइटरी फाइबर होता है वहीं महिलाओं के शरीर में 25 ग्राम डाइटरी फाइबर की आवश्यकता होती है । सूखा नारियल खाने से शरीर में डाइटरी फाइबर की कमी नहीं होती और हमारा दिल कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रहता है।
कैंसर
सूखे नारियल में पाए जाने वाले पोषक तत्व, शरीर को कैंसर की कोशिकाओं से लड़ने में सहायता करते हैं। सूखे नारियल का सेवन करने से कोलन कैंसर, प्रोटेस्ट कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर से बचा जा सकता है।
प्रजनन क्षमता
सूखा नारियल पुरुषों में होने वाली इनफर्टिलिटी की समस्या से छुटकारा दिलाता है सूखे नारियल का सेवन करने से पुरुषों में नपुंसकता की परेशानी नहीं होती। इसमें पाया जाने वाला सिलियम, पुरुषों में पुरुषतत्व को मजबूत पर बनाने में सहायक होता है।
अर्थराइटिस
सूखा नारियल स्किन टेंडर्स लिगामेंट्स और हड्डियों के टिशूज को मजबूती करने में फायदेमंद होता है दरअसल हड्डी की हड्डियों की टिशूज में मिनरल्स पाया जाता है किसकी कमी के कारण हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं सूखा नारियल खाने से शरीर में मिनरल्स की कमी पूरी होती है इसके साथ ही यह मिनरल्स हमारे शरीर में जल्दी ऑब्जर्व होने लगते हैं और हमारा शरीर अर्थराइटिस जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रहता है।
एनीमिया
अक्सर महिलाओं में एक उम्र के बाद एनीमिया यानी खून की कमी होने लगती है। जिसकी वजह से वे कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाती हैं। सूखे नारियल में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। एनीमिया में इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं रहती।
इम्यून सिस्टम
सूखे नारियल में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। जिसके कारण हम कई तरह के गंभीर रोगों से बच सकते हैं, इसीलिए अपनी डाइट में सूखे नारियल को जरूर शामिल करें।
गठिया
सूखा नारियल हमारे शरीर को हेल्दी बनाने में फायदेमंद होता है। यह शरीर में पाए जाने वाले ऊतकों को स्वस्थ और मजबूत रखता है। जिसके कारण गठिया रोग में होने वाले दर्द से आराम मिलता है। लगातार के नारियल का सेवन करने से गठिया रोग ठीक हो जाता है।
एसिडिटी और कब्ज
सूखे नारियल में पाए जाने वाले उच्च पोषक तत्व पेट में होने वाली समस्या से छुटकारा दिलाता है। यह हमारी पाचन क्रिया को ठीक रखता है। पेट में होने वाली गैस, कब्ज और एसिडिटी की प्रॉब्लम से हमें छुटकारा दिलाता है।