बॉलीवुड के जानें मानें अभिनेता रणबीर कपूर एक क्लिनिक के बाहर 6 जनवरी को देखे गए थे। सोशल मीडिया पर लगातार उनकी क्लिनिक के बाहर की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसके बाद उनके फैंस काफी चिंतित हैं। लोगों के मन में कई तरह के सवाल घूम रहे हैं कि आखिर एक्टर को ऐसी कौन सी बीमारी या ऐसा क्या हो गया जो उन्हें अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े। इससे सम्बंधित सवाल लगातार लोग ट्विटर के जरिए पूछ रहे हैं।
डेनिम पहने क्लिनिक के बहार नजर आए रणबीर कपूर
डेनिम पहने एक्टर क्लिनिक के बहार नजर आए जिसे देख उनके फैंस काफी घबरा गए। एक्टर क्लिनिक घुसते हुए नजर आ रहे थे जब मीडिया वहा पहुँची और उनसे सवाल किए की आप यहाँ क्यों आए हैं, क्या कोई गंभीर समस्या है तो शटरबग्स देखते ही रणबीर कपूर गाड़ी से उतर कर सीधे क्लीनिक के अंदर चले गए। उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नही दिया।
पार्टी में भी हुए थे रणबीर कपूर शामिल
एक्टर क्लिनिक में जाने से एक दिन पहले दीपिका पादुकोण की पार्टी में भी नजर आए थे। उनके साथ ही वहां आलिया भट्ट भी नजर आई थीं। दोनों ही ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था।
हॉलीडे से कुछ दिन पहले ही लौटे हैं रणबीर
हाल ही में रणबीर कपूर अलिया भट्ट के साथ हॉलीडे मनाकर लौटे हैं। हॉलीडे की ट्रिप पर वो अपने परिवार और अलिया भट्ट के साथ राजस्थान गए थे। उन्होंने अपना नया साल राजस्थान में ही सेलिब्रेट किया। इस छुट्टी के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने ट्रिप पर फैमिली के साथ जाकर अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है।
आगे पढ़ें-
- हफ्ते में 1 बार खाएं उड़द की दाल मांस-मछली से भी ज्यादा मिलेगी ताकत
- खुशखबरी: इन राज्यों ने लिया दोबारा स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला
- शनिवार को करें तेल का उपाय, चुटकी बजाते ही बदलेगी किस्मत
- अब अनचाहे तिल और मस्से होंगे जड़ से गायब, अपनाएं ये 6 मैजिकल उपाय
- लाखों की दवाइयों से नहीं दिखा फायदा, केवल 1 तेजपत्ता ने कर दिखाया कमाल